• April 21, 2023

राजीव मितान क्लब के तहत खेल, सामाजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5ः3ः2 के अनुपात में खर्च होगा

राजीव मितान क्लब के तहत खेल, सामाजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5ः3ः2 के अनुपात में खर्च होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

एसडीएम ने ली राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सचिवों की समीक्षा बैठक

बेमेतरा-अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेमेतरा सुरुचि सिंह और सीईओ जनपद पंचायत बेमेतरा चंद्रप्रकाश पात्रे की अध्यक्षता में बेमेतरा अनुविभाग के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्षों और सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से इस योजना के अन्तर्गत खर्च कि गई राशि के विषय में चर्चा की गई। ज्ञात हो कि यह राशि खेल, सामाजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5ः3ः2 के अनुपात में खर्च की जानी है, इस संबंध में चर्चा की गई साथ ही बेमेतरा में चलाए जा रहे पोट्ठ लईका अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। पोट्ठ लईका अभियान बेमेतरा अनुविभाग का पोषण परामर्श अभियान है। इस अभियान के तहत युवा मितान क्लब के सदस्य गांव-गांव में सामाजिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक करवा सकते हैं, और इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पोषण परामर्श दे सकते हैं, इसके लिए प्रशासन की मदद भी ले सकतें हैं। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए बधाई दी गई।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…