• March 21, 2023

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गांव-गांव में भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति किया जाएगा जागरूक

बेमेतरा-बेमेतरा में महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए आज सोमवार को ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को रवाना किया गया। कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवती साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टोरेट परिसर से ’बात है अभिमान के, महिला मन के सम्मान के’ सूत्र वाक्य के साथ मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर राज्य की महिलाओं सहित बेमेतरा जिले के महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह रथ बेमेतरा जिले के गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन में छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा की विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.डी.पटेल, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…