• March 21, 2023

31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

बेमेतरा -कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक रायपुर के निर्देशानुसार 31 मार्च 2023 तक अवकाश के दिनों में भी शासकीय लेनदेन जारी रखने के संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के माध्यम से, दस्तावेजों का पंजीयन, भारतीय स्टाम्प अधिनियम एवं पंजीयन अधिनियम के प्रावधानों के तहत करते हुए स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क के रूप में, राज्य के लिए शासकीय राजस्व अर्जन करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है, जिसमें शासकीय अवकाश के क्रमशः शनिवार 25 मार्च 2023, रविवार 26 मार्च 2023 एवं गुरुवार 30 मार्च 2023 को (रामनवमी) कुल तीन दिवस शामिल है। इन अवकाश के दिवस में पंजीयन कार्यालय बंद रहने से दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होगा, जिससे शासकीय राजस्व अर्जन का भी प्रभावित होना स्वाभाविक है।
जन सुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिवस में भी पंजीयन कार्यालय चालू रखकर, नियमित रूप से पंजीयन कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में दस्तावेजों के पंजीयन हेतु पंजीयन कार्यालय खोले जाने, स्टाम्प की आपूर्ति बनाए रखने, तथा बैंकों में 31 मार्च 2023 तक शासकीय लेन-देन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…