• June 28, 2024

राज्य स्तरीय खेल सम्मान के लिए अब 10 जुलाई तक आवेदन

राज्य स्तरीय खेल सम्मान के लिए अब 10 जुलाई तक आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 हेतु पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों / प्रशिक्षकों/ निर्णायकों से 30 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था । जिस पर संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा तिथि में वृद्धि करते हुये 10 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित करने पत्र जारी किया हैं । संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…