• July 10, 2024

सहायक अधीक्षक और अधीक्षक पदों पर नायब तहसीलदारों का अटैचमेंट, विरोध में उतरे तहसीलदार

सहायक अधीक्षक और अधीक्षक पदों पर नायब तहसीलदारों का अटैचमेंट, विरोध में उतरे तहसीलदार

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
महासमुंद के झलप में नायब तहसीलदार युवरात साहू के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद तहसीलदारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मांग को लेकर वे छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनरतले आंदोलनरत है। उनके द्वारा अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह भी हो रहा है कि अधीक्षक और सहायक अधीक्षक की जगह पर नायब तहसीलदारों को अटैच कर दिया जा रहा है। प्रशासनिक कार्यालय में भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार अटैचमेंट में बैठे हुए हैं। पिछले सरकार एक आदेश जारी किया था, जिसमें तहसीलदारों को भी सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया है। संगठन के माध्यम से नायब तहसीलादारों ने 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें नायब तहसीलदारों को भी राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिए जाने, वेतन विसंगति दूर करने, लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने फील्ड पर जाने के दौरान वाहन उपलब्ध कराने, एक वाचक, एक ऑपरेटर, एक भृत्य उपलब्ध कराने, तहसीलदार और नायब तहसीलदार का अटैचमेंट नहीं किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिले के सभी नायब तहसीलदार मौजूद थे। उनके द्वारा कामबंद हड़ताल की जा रही है। इससे राजस्व मामलों की सुनवाई के लेकर अन्य कई जरूरी काम अटक गए हैं।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…