• July 11, 2024

लॉलेसरा में पेयजल संकट, बोर से आ रहा खारा पानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

लॉलेसरा में पेयजल संकट, बोर से आ रहा खारा पानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला के ग्राम लॉलेसरा में पानी की किल्लत और दिक्कत का सामना ग्राम वासी कर रहे हैं जहां ग्राम वासियों का कहना यह है कि गांव में बहुत से बोर उपलब्ध है जिनमें खारा पानी आता है, गांव की बस्ती दो भागों में है, जिसमें एक भाग में ही मीठे पानी की व्यवस्था है ,दूसरे भाग में पानी को लोग तरसते हुए नजर आ रहे हैं ,जहां बुजुर्ग महिलाओं के साथ कई महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई हुई थी, जिनका यह कहना है की खारे पानी की वजह से बच्चों में ,बुजुर्गों में, स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हो रही हैं, बरसात का मौसम शुरू हो रहा है जहां पानी के लिए महिलाओं को और ग्राम वासियों को बहुत दूर से पानी लाना होता है कई बार जिनके यहां पानी उपलब्ध है वह पानी देने से मना करते हैं और आपसी बहस बाजी का भी माहौल बन जाता है इन सभी दिक्कतों को लेकर लोलेसरा के ग्रामवासी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय से निवेदन किया कि स्वच्छ पानी गांव वासियों को शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाए । इस विषय में कलेक्टर महोदय ने भी उनकी बातों को संज्ञान में लिया और निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…