• May 23, 2023

 जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की फरियाद, मिले 46 आवेदन

 जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की फरियाद, मिले 46 आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*जनचौपाल में संतोष सेन को मिला बैटरी चलित ट्रायसिकल*

बेमेतरा। जिला कार्यालय के दृष्टि-सभाकक्ष में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज जिले के शहरी सहित दूर-दराज के गांवों से आए आम नागरिकों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी। आज के जनचौपल में मांग, समस्या एवं शिकायत संबंधित लगभग 46 आवेदन प्राप्त हुए।
जनचौपाल में ग्राम बावामोहतरा निवासी संतोष सेन ने पैर से दिव्यांग होने के कारण आने जाने में होने वाली परेशानी को बताया जिस पर कलेक्टर श्री एल्मा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा संतोष सेन को बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदान किया गया। ट्राययिकल मिलने पर संतोष सेन ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इसी तरह ग्राम खाम्ही निवासी चम्मन सिन्हा ने बताया कि मेरे खेत में लगे बोरवेल के कनेक्शन को लाइनमेन के द्वारा काट दिया गया है जिसके कारण मुझे खेती किसानी करने में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। खेती किसानी में हो रही समस्या को देखते हुए चम्मन सिन्हा ने जिलाधीश को बोरवेल कनेक्शन को पुनः जुड़वाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम नांदल के सरपंच ने गांव के गौठान एवं शासकीय स्कूल की भूमि में ग्रामवासियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिए। ग्राम उघरा निवासी सुकबती ने पिछले दो वर्षों से विधवा पेंशन की राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिए। ग्राम पतोरा निवासी रेखा शर्मा ने राजीव गांधी न्याय योजना के बोनस की राशि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिए।
इसके अलावा ग्राम सहगांव में गौठान बनाने, ग्राम ओटेबंद में कुम्हार समाज के आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने, विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, निराश्रित पेंशन दिलाने, अटल आवास प्रदान करने, मुआवजा राशि एवं पट्टा प्रदाय करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…