• May 23, 2023

गिधवा के किसान ने पूर्व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, देखिए पूरी खबर

गिधवा के किसान ने पूर्व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम गिधवा नवागढ़ के किसान तीजराम पिता मांगन उम्र 66 वर्ष ने पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जन चौपाल में की शिकायत में कहा कि मेरे स्वामित्व कि कृषि भूमि ग्राम गिधवा में स्थित है। जिसमें मेरे द्वारा धान का फसल डाला गया था। किन्तु मेरे खेत में लगे धान को पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल के द्वारा जेसीबी मंगवाकर फसल को दिनांक 10/09 / 2022 को बरबाद कर दिया। मेरे खेत में जेसीबी चलाकर खेत के धान को खोदवाकर मेड बनवा दिया गया जिससे कि मेरे फसल का नुकसान हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस में भी दिया था। जिसके बाद भी किसी प्रकार का कोई मुआवजा राशि नही दिया गया है। और मेरे स्वामित्व कि कृषि भूमि पर रोड निर्माण किया गया है। जिसकी मुआवजा राशि अभी तक प्राप्त नही हुई है। और दयाल दास बघेल के विरुध्द किसी प्रकार से शिकायत करने पर जान से मारने कि धमकी दे रहे है। बोलते है कि मेरे विरुध्द किसी प्रकार से शिकायत किया तो जाने से हाथ धो बैठेगा इस प्रकार से धमकी दी जा रही है। उन्होंने कलेक्टर से विनम् निवेदन किया है कि मेरे उक्त कृषि भूमि में हुए नुकसानी का मुआवजा राशि प्रदाय किया जावे तथा जो खेत रोड़ निर्माण सामिल हुआ हो उसका भी मुआवजा राशि दिया जावे और दोषी दयाल दास बघेल के विरुध्द जांच कर कानूनी कार्यवाही किया जावे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…