• May 23, 2023

डगनिया में मां-बेटे से मारपीट, थान खमरिया पुलिस ने सिर्फ 4 पर एफआईआर किया , कलेक्टर से शिकायत

डगनिया में मां-बेटे से मारपीट, थान खमरिया पुलिस ने सिर्फ 4 पर एफआईआर किया , कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के थान खमरिया पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मारपीट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज करने में भेदभाव किया। पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंच पूरे मामले की शिकायत की है।

सहोद्रा लोधी ने शिकायत में कहा कि  धानखम्हरिया पुलिस ने F.I.R दर्ज न कर 09 आदमियों का नाम बताने के बावजूद केवल 04 लोगों का नाम लिखकर शेष आरोपियों को बचाने के लिए तत्काल दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही कर सभी आरोपियों का नाम एफआईआर में जोड़े जाने हेतु थाना प्रभारी थान खम्हरिया को निर्देशित किया जाने की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया कि मैं सहोद्राबाई लोधी पति धानुराम लोधी उम्र लगभग 64 वर्ष निवाली ग्राम डंगनिया थाना थानखम्हरिया, जिला बेमेतरा (छ.ग.) की निवासी हूँ। दिनांक 17.05.2023 के शाम को 5:30 बजे विष्णु गौड उर्फ जितेन्द्र ट्रैक्टर में लकड़ी भरकर लाया और मेरे कोठार के घेरे को जबरदस्ती तोड़ते हुए अंदर ले जाने लगा, जिसे मेरे द्वारा मना किया गया, तब विष्णु गोड़, पुरान गोड़, कामला गोड़ गनेशिया गोड़, दुर्गा गोड़, गोपाल गोड़, फीयत गोड़ नारायण गोड़ एवं सुनील गोड़ सभी एक राय होकर गंदी-गंदी गाली-गलौच कर मेरे साथ मारपीट करते हुए खींच रहे थे। तथा सभी आरोपीगण मुझे और मेरे बेटे खिलावन राम को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, डंडे से मारपीट किए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…