• July 13, 2024

बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा 14 जुलाई को 1440 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा 14 जुलाई को 1440 परीक्षार्थी होंगे शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक बी.एस.सी. नर्सिंग (BSCN24) भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित है। जिसमें बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 1440 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा अंतर्गत कुल 04 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें (1) शास.पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा (2) लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शास. कन्या महाविद्यालय बेमेतरा (3) शासकीय बालक उ.मा.विद्यालय, बेमेतरा (4) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा सम्मिलित हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें तथा व्यापम से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाईल, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों एवं नकल आदि को रोकने हेतु सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा पश्चात् पुनः सुरक्षित जमा करने हेतु पर्यवेक्षक की नियुक्ति करते हुए पर्याप्त मात्रा में परीक्षा केन्द्रवार पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा जल से धोना दलित समाज का घोर अपमान :धीरज बाकलीवाल

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते…
मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण में आ रही तकनीकी समस्याओं,…
मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष…