• August 7, 2023

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शासकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शासकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चें करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
सभी सरकारी, सार्वजनिक राष्ट्रीय महत्व के भवनों में की जाएगी रौशनी
समारोह की सभी तैयारी गरिमामय पूर्ण तरीके से करने कलेक्टर ने सौपें दायित्व
बेमेतरा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस (15अगस्त) गरमामयी तरीके से आयोजित होगा। समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। ज़िला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में प्रातः 9.00 बजे से शुरू होगा। स्वतंत्रता दिवस को मनाने को लेकर कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने बीते दिनों यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस (15अगस्त2023) के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश थे।
 स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से होगा। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, स्काउटगाइड,एन.सी.सी. परेड में हिस्सा लेंगे। इस बार ज़िला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों के देशभक्ति/ संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त के अवसर पर रात्रि में सभी शासकीय/ सार्वजनिक /भवनों राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रौशनी की जाएगी।
कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूंकि प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 8.00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए। ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी.कर्मचारी गण जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके।
उन्होंने समारोह के आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौपें है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अपर कलेक्टर होंगे। सहायक प्रभारी एसडीएम बेमेतरा को बनाया गया हैं। व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गत वर्ष की भांति जिस-जिस विभाग को दायित्व दिए गए थे। इसी प्रकार सभी संबंधित विभाग समय रहते अपने.अपने दायित्व पूरा करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि समारोह में स्वतंत्रता अतिथियों को आमंत्रित किया जाए।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…