• July 24, 2024

कलेक्टर पहुंचे देवरबीजा में बुनकरों के बीच, जाना धागों से कैसे बनता है कपड़ा

कलेक्टर पहुंचे देवरबीजा में बुनकरों के बीच, जाना धागों से कैसे बनता है कपड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। बारिश की बूंदों के बीच, कलेक्टर रणबीर शर्मा आज बेमेतरा ज़िले के देवरबीजा पहुंचे। यहाँ उनका आगमन श्रीराम बुनकर सहकारी केंद्र में हुआ, जहाँ बुनकर द्वारा हाथकरघा से बुना जा रहा कपड़े की प्रक्रिया को समझने का उन्हें अवसर मिला।
बुनकर सुश्री सुको देवांगन ने कलेक्टर को बुनाई की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने ताने-बाने के बारे में भी बताया । उन्होंने बताया कि कैसे धागों को एक साथ मिलाकर कपड़ा बनाया जाता है, और यह कार्य कितनी निपुणता एवं धैर्य से किया जाता है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने भी इस प्रक्रिया को बड़े ध्यानपूर्वक समझा और सुको की मासिक आमदनी, पारिवारिक स्थिति एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली।*
*कलेक्टर की उत्सुकता इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने सुको से से स्वयं कपड़ा बुनने में मदद मांगी। सुश्री सुको ने उन्हें हाथ और पैरों से हाथकरघा चलने वाली विधि बताई। कलेक्टर ने कुछ क्षणों के लिए हाथकरघा को चलाया और कपड़ा बुना। यह अनुभव न केवल कलेक्टर श्री शर्मा के लिए नया था बल्कि उनके द्वारा किया गया यह प्रयास बुनकर समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
*श्री रणबीर शर्मा का यह कदम बुनकर समुदाय के प्रति उनकी सहानुभूति और उनके परिश्रम को सम्मान देने का प्रतीक बना। बेमेतरा ज़िले में इस प्रकार के उत्साहवर्धन कार्य न केवल प्रशासनिक कार्यों को मानवता के करीब लाता है बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव  2 अप्रैल को परपोड़ा में

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव 2 अप्रैल को परपोड़ा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज हनुमान प्रकट उत्सव 2 अप्रैल 2026 को ग्राम परपोड़ा में भव्य रूप से मनाया…
नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद…
बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश, कांग्रेस ने उठाई आवाज

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष (सत्र 2026) के अंग्रेजी विषय की…