• July 31, 2024

मुरुम का अवैध खनन, ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, सरपंच को बर्खास्त करने की मांग

मुरुम का अवैध खनन, ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, सरपंच को बर्खास्त करने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरपंच को बर्खास्त करने की गांववासियों ने की मांग, ग्राम नेवनारा बेरला जिला बेमेतरा कि यह घटना सामने आई है, जिसमें उनका कहना था कि 2020-21 से 2023 24 तक अवैध उत्खनन मुरूम का कराया गया, जिसमें ग्राम सभा का अनुमोदन नहीं कराया गया था, ग्राम सभा में कुछ कंपनियों को फायदा दिलाने के लिए NOC दिया गया जिसका भी अनुमोदन ग्राम सभा में नहीं किया गया, भोना डबरी और गड़ीयाही डबरी मैं अवैध मुरूम खनन की शिकायत जिलाधीश से की गई जिसकी जांच के लिए खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम द्वारा जांच की गई, जिसमें 1,47,000 वर्ग मीटर उत्खनन पाया गया, जिसकी भरपाई के लिए सरपंच को बार सूचित किया जा चुका है,जिसकी राशि 3करोड़67 लाख 87000 की है, जिसका नेवनारा सरपंच द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, इसी तरह ग्राम सभा की बैठक बुलाई जाने पर भी सरपंच का आने से इनकार क्योंकि उनके द्वारा संभव लाइफ साइंस कंपनी को NOC दिया गया, जिससे गांव के कृषकों को पानी निकासी में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, किसानों का जीवन संकट में है ,कृषि करना मुश्किल हो गया है, इसी तरह गांव वासियों ने और अन्य शिकायतें भी की है जिसमें 16/5/2024 23/6/2024 और 25/6/2024 को भी ग्रामसभा की बैठक में गांव वालों की समस्या के निराकरण के लिए सरपंच उपस्थित नहीं हुई, गांव वाले सरपंच की निष्क्रियता से बहुत ही परेशान है, जिस वजह से उन्होंने सरपंच के बर्खास्तगी की मांग 30/07/2024 को कलेक्टर के सामने रखी है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज…
चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव…
धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…