• April 25, 2023

जनचौपाल में कलेक्टर हुए आम नागरिकों से रु-ब-रु, मांग एवं शिकायत संबंधित 40 आवेदन मिले

जनचौपाल में कलेक्टर हुए आम नागरिकों से रु-ब-रु, मांग एवं शिकायत संबंधित 40 आवेदन मिले

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जनचौपाल में कलेक्टर हुए आम नागरिकों से रु-ब-रु, मांग एवं शिकायत संबंधित 40 आवेदन मिले

बेमेतरा-कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज जनचौपाल के माध्यम से बेमेतरा जिले के दूर-दराज के गांवों से आए आम नागरिकों की मांग एवं शिकायत संबंधित समस्याएं सुनी। जिला कार्यालय के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में मांग एवं शिकायत से संबंधित लगभग 40 आवेदन प्राप्त हुए।
जनचौपाल में आये नागरिकों ने कलेक्टर के समक्ष निराश्रित पेंशन दिलाने, फसल बीमा की राशि दिलवाने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बोनस राशि प्रदान किये जाने, अतिक्रमण हटाए जाने, विधवा पेंशन योजना की राशि दिलाने, पारिश्रमिक राशि दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया । ग्राम पंचायत बोरतरा के सरपंच ने ग्राम बोरतरा में पंचायत भवन निर्माण करने हेतु आवेदन दिया। ग्राम मनियारी निवासी उर्मिला चक्रधारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति हेतु प्राथमिकता प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह जनचौपाल में तहसील नवागढ़ के ग्राम चकलाकुण्डा निवासी मनोज कुमार कुर्रे ने गांव में नया कोटवार नियुक्त करने की मांग की।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…