• August 3, 2024

हिट एंड रन केस में आईरेड, मितान, सीडीआर, एसडीआर की लें मदद : एसपी रामकृष्ण

हिट एंड रन केस में आईरेड, मितान, सीडीआर, एसडीआर की लें मदद : एसपी रामकृष्ण

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
हिट एंड रन केस को लेकर बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे सारे पेंडिंग मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल ऐसे मामलों का निराकरण करें। इसके लिए आईरेड, आईयू मितान, सीडीआर, एसडीआर की मदद लें। एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली बैठक में कहा कि लंबित अपराध के निराकरण हेतु पीड़ित पक्ष को शासन से मिलने वाली राहत राशि के संबंध में संबंधित विभाग को प्रतिवेदन प्रेषित करें। प्रत्येक हिट एंड रन के मामले में संवेदनशीलता का परिचय देते हुये तत्काल कार्यवाही करें। लंबित मामलों का जल्द निराकरण करें। हिट एण्ड रन के मामले में अज्ञात वाहन के आरोपी की पतासाजी करने हेतु आई रेड, मितान एप, सीसीटीवी कैमरा, सीडीआर, एसडीआर का उपयोग करें। अज्ञात वाहन आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मिलने पर प्रकरण में शीघ्र अभियोग पत्र तैयार कर अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करें। इसके अलावा थानों में रखे जब्त माल जिसका माननीय न्यायालय से निराकरण हो चुका है, एैसे मामलों चालान प्रस्तुत करें। कोर्ट के आदेश पर नष्टीकरण की प्रक्रिया की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी विष्णु सप्रे, ईतवारी डेहरे, पवन राजपूत, रघुराज यदु, रीना गायकवाड़ सहित अन्य उपस्थित थे।
एसपी पहुंच रक्षित वाहिनी, सरकारी वाहनों की ली जानकारी
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू ने पुलिस लाइन बेमेतरा का निरीक्षण किया। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सभी थाना चौकी के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों में पाई गई खामियों को सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने वाहनों को समय पर सर्विसिंग एवम मेंटेनेस पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश कुमार झा, कृष्ण कांत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज…
चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव…
धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…