• February 25, 2023

जल शक्ति अभियान के तहत हर गांव तक पहुंचे पानी, गर्मी में जल संकट न हो इसे भी सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश

जल शक्ति अभियान के तहत हर गांव तक पहुंचे पानी, गर्मी में जल संकट न हो इसे भी सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला पंचायत में सम्पन्न हुई जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की बैठक

जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन के कार्य को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

बेमेतरा। जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बनाए रखने के संबंध में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने आज जिला पंचायत के सभागृह में बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में योजनाबद्ध ढंग से कार्य करवाए। जल शक्ति अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करें। अभियान के तहत सभी विभागों के अधिकारी जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन के तहत किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने विभिन्न गांवों में तालाबों का सौंदर्यीकरण, मनरेगा के कार्य, पौधारोपण सहित विभिन्न कार्यों और गड्ढों की गहराई को भी देख कर गहरीकरण करने एवं जल संरक्षण संवर्धन के लिए उद्यानिकी विभाग को जगह चिन्हांकित कर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सीईओ ने अमृत सरोवर योजना के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अमृत सरोवर के कुल चिन्हांकित कार्यां में कम से कम 75 कार्यां को मार्च 2023 तक पूर्ण करने व पोर्टल पर पंचायत प्रतिनिधि, यूजर ग्रुप एवं पीएलओ एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उपर से बह कर आने वाले पानी को बांध बना कर रोकें, फिर उस पानी को प्रेशर पम्पिंग से चिन्हित गड्ढों में डालें। इसी प्रकार नरवा मिशन अन्तर्गत आसपास के क्षेत्रों के नालों तथा आबादी क्षेत्रों में वर्षा से होने वाले जल जमाव, भराव तथा बाढ़ के पानी को भी चैनलों और पम्पिंग के माध्यम से बनाये गए गड्ढों तक पहुंचाएं। बैठक में उप संचालक कृषि, सभी जनपद पंचायत सीईओ, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…