• August 10, 2024

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की पहचान अब इंटरसेप्टर वैन से, ब्लैक फिल्म, तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की पहचान अब इंटरसेप्टर वैन से, ब्लैक फिल्म, तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

टाईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की पहचान अब इंटरसेप्टर वैन से की जाएगी। इस आधुनिक मशीन का उपयोग दुर्ग पुलिस ने शुरू कर दिया है। इससी मदद से  ब्लैक फिल्म, तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान की जाएगी। उन पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। यह सब कुछ ऑनलाइन होना है, इस वजह से बचाव का कोई उपाय नहीं होगा।  पिछले करीब 20 दिनो में 215 वाहन चालको पर

कार्रवाई भी की जा चुकी है। वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर लायसेंस सस्पेड हेतु परिवहन को भेजा जा रहा है। एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एवं पुलिस अधिकारी सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन द्वारा ओवर स्पीड, शराब का पीकर वाहन चालन करने, ब्लेक फिल्म, नो पार्किग में खडे वाहन चलाको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है, जिसमें नेशनल हाईवे पर 16 भारी एवं कार चालक द्वारा ओवर स्पीड से वाहन चलाते स्पीड राडार मशीन मे पाया गया, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा तेज रफ्तार के तहत कार्यवाही की गई। 01 ब्लेक फिल्म वाहन पर भी कार्यवाही कर ब्लेक फिल्म निकाला गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों के लायसेंस 3 माह सस्पेड करने हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया। आगामी दिनो में यातायात पुलिस द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेक्टर एरिया के मुख्य मार्गो पर भी कार्यवाही की जाएगी जो निरंतर जारी रहेगी।

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…