• August 11, 2024

सावन उत्सव देवांगन समाज की महिलाओं की मौज मस्ती, छत्तीसगढ़ी गीतों पर डांस भी किया

सावन उत्सव देवांगन समाज की महिलाओं की मौज मस्ती, छत्तीसगढ़ी गीतों पर डांस भी किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

महिला जिला देवांगन समाज बेमेतरा के तत्त्वावधान में “सावन महोत्सव” का आयोजन जिला मुख्यालय बेमेतरा में किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमो में सभी ने नृत्य-गीत की प्रस्तुति दी साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओ में भी भाग लिया जैसे कुर्सी दौड़, माला, लक्की ड्रा, सोलह श्रृंगार आदि खेल रखा गया था। जिसमे बेमेतरा जिले के चारो ब्लॉक बेरला, साजा, बेमेतरा,नवागढ़ सहित संपूर्ण जिले भर की महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर इंजॉय किया,जिसमे सावन क्वीन श्रीमती झमित देवांगन तथा कुर्सी दौड़ श्रीमती नीलम देवांगन एवं सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने नृत्य भी किया।

जिलाध्यक्ष श्वेता डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि “सावन महोत्सव” में जिलेभर की महिलाये बड़ी संख्या में उपस्थित रही तथा कार्यक्रम में सभी सामाजिक जनोँ की सक्रिय भागीदारी से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला सचिव सरिता महेन्द्र देवांगन(अधिवक्ता) ने कहा कि जिला स्तर पर “सावन महोत्सव” का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे महिलाओ ने बहुत ही उत्साह एवं उमंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया है निश्चित ही इससे सामाजिक संगठन को मजबूती मिली है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्वेता डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता), जिला सचिव सरिता महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) कोषाध्यक्ष मनीषा देवांगन, प्रीति देवांगन, चन्द्रकिरण देवांगन, सीमा देवांगन, सुनीता देवांगन, गौरी देवांगन, गीता देवांगन, कल्याणी देवांगन, उषा देवांगन, रेणुका देवांगन, तारा देवांगन, झमित देवांगन, नीलम देवांगन, रितु देवांगन, खुलेश्वरी देवांगन, पूनम देवांगन, भोजेश्वरी देवांगन, अंजुबाला देवांगन, सुषमा देवांगन, रेखा देवांगन, साक्षी देवांगन, हेमलता देवांगन, संतोषी देवांगन, अनीता देवांगन, शकुंतला देवांगन, शांता देवांगन,  यशोधरा देवांगन, राजमती देवांगन, गायत्री देवांगन, भावना देवांगन, रश्मि देवांगन, संतोषी देवांगन, ज्योति अनामिका देवांगन, पुनीता देवांगन आदि तथा जिले के स्वजातिय जन उपस्थित रही. उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा देवांगन ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव सरिता देवांगन ने किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…