• August 15, 2024

फुटबॉल मैच: कलेक्टर रणबीर शर्मा की टीम ने विधायक दीपेश साहू की टीम को 2-1 से हराया

फुटबॉल मैच: कलेक्टर रणबीर शर्मा की टीम ने विधायक दीपेश साहू की टीम को 2-1 से हराया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस न्यूज।
बेमेतरा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में ज़िला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच एक सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी सद्भाव और टीम भावना को बढ़ावा देना था।मैच ज़िला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान पर आयोजित हुआ। ज़िला प्रशासन की टीम की कप्तानी कलेक्टर रणबीर शर्मा और उप कप्तान पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने की, जबकि जनप्रतिनिधि, नागरिक टीम की कमान विधायक दीपेश साहू के हाथों में थी। मैच के दौरान दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। बारिश के बावजूद मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की उत्सुकता देखने लायक थी। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में ज़िला प्रशासन की टीम ने 2-1 से अंततः विजय हासिल की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों टीमों की सराहना की और इस आयोजन को एक सफल कदम के रूप में देखा, जिसने समुदाय में आपसी संबंधों को और मजबूत किया। मैच के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ साझा की गईं। बता दें कि इस मैच में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने नागरिक एकादश की ओर से खेल रहे जनप्रतिनिधियों को खूब छकाया। हंसी ठिठोली के ​बीच यह मैत्री मैच खेला गया। इस आयोजन के बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेमेतरा जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…