• April 28, 2023

8 मई तक कर सकते हैं पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस का चयन

8 मई तक कर सकते हैं पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस का चयन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा-शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना अथवा एन.पी.एस. के चयन हेतु विकल्प प्रस्तुत करने के लिए 5 मार्च 2023 तक निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए थे। इस अवधि में कतिपय शासकीय सेवकों द्वारा किसी प्रकार का विकल्प प्रस्तुत नहीं किया गया। छ.ग. शासन वित्त विभाग द्वारा पुरानी पेंशन योजना अथवा एन.पी.एस. के चयन हेतु 8 मई 2023 तक समय-सीमा निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख/आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किए हैं कि निर्धारित अवधि में विकल्प प्रस्तुत करने हेतु संबंधित शासकीय सेवकों को पृथक से कार्यालयीन पत्र के माध्यम से अनिवार्यतः सूचित करें। निर्धारित अंतिम तिथि तक शासकीय सेवक द्वारा चयन का विकल्प प्रस्तुत नहीं किये जाने पर भविष्य में विकल्प चयन करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे शासकीय सेवकों द्वारा स्वमेव एन.पी.एस. हेतु सहमति मान्य करते हुए आगामी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…