• April 29, 2023

 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति हेतु तिथि में की गई वृद्धि

 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति हेतु तिथि में की गई वृद्धि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति हेतु तिथि में की गई वृद्धि

बेमेतरा -जिले एवं राज्य के बाहर अध्ययनरत (जिले के निवासी) जो शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज, आई. टी. आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत् है। जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है, ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन कर सकते हैं। शिक्षा सत्र 2022-23 अंतर्गत पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव/स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा तिथि में वृद्धि की गई है।

छ.ग. राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु 03 मई 2023 तक, छ.ग. राज्य से बाहर अध्ययनरत (छ.ग. के निवासी) विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु 04 मई से 08 मई 2023 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 मई तक, सेंशन ऑर्डर लॉक करने हेतु 15 मई 2023 तक निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों को यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंशन ऑर्डर लॉक अथवा व्यय करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जावेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थियों छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः ही जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…