• August 22, 2024

बेरला पार्षदों का प्रदर्शन रंग लाया, हटाए गए सीएमओ वनीष दुबे, नए लवकेश कुमार जल्द लेंगे चार्ज

बेरला पार्षदों का प्रदर्शन रंग लाया, हटाए गए सीएमओ वनीष दुबे, नए लवकेश कुमार जल्द लेंगे चार्ज

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

बेरला नगर पंचायत के लोगों के मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। सड़क, पानी, बिजली जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। वार्ड-8 का शौचालय पिछले करीब 15 दिन से बंद पड़ा है। ठेकेदार को पैसा नहीं मिलने की वजह से वह शौचालय में ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ था। इतना ही नहीं जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, एनओसी से लेकर अन्य जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए पार्षदों ने सीएमओ वनीष दुबे के खिलाफ सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन धरना भी दिया था। एक दिन पहले एसडीएम बेरला के कार्यालय में पहुंचकर शिकायत भी की। इसके बाद वनीष दुबे का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया है। उनकी जगह महासमुंद के अधिकारी लवकेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जल्द ही प्रभार लेंगे।  बता दें कि बुधवार को  नगर पंचायत बेरला वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद और उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अध्यक्ष रासबिहारी कुर्रे और उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू एसडीएम कार्यालय बेरला पहुंचे थे। महिलाओं ने एसडीएम बेरला को ज्ञापन सौंपा था। शिकायत की कि वार्ड क्रमांक 8 में शौचालय को पुन: किया जाए। एसडीएम बेरला पिंकी मनहर को वस्तु स्थिति से अवगत कराया था। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सुलभ शौचालय वार्ड क्रमांक 8 में ताला लगा है। जिसकी वजह से वार्ड क्रमांक 8 के रहवासी बहुत परेशान हैं। सुलभ शौचालय में लगे ताले का कारण वहां के कामगार से पूछा गया तो उनका कहना था कि ठेकेदार द्वारा उन्हें पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके कारण उसने सुलभ शौचालय में ताला लगा दिया है।

सीएमओ वनीष शुरू से विवादित रहे, 5 महीने से छुट्टी पर भी थे

वनीष दुबे शुरू से विवादित रहे। उन्होंने स्वास्थगत कारणों से पहले 5 महीने की छुट्टी ली। इस बीच बेमेतरा पालिका के सीएमओ को प्रभार दिया गया, लेकिन वहां के सीएमओ ने कभी भी बेरला के कामों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते लगातार जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। पिछले दिनों इसके कारण ही पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कार्यालय के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रशासनिक दखल के बाद धरना समाप्त हुआ। इस बीच वनीष दुबे ने पुन: प्रभार लिया, लेकिन वे एक दिन भी ड्यूटी पर नहीं आए। इसके बाद बुधवार की देररात वनीष दुबे का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…