• August 23, 2024

आरएसव्ही कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मे किया गया गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन

आरएसव्ही कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मे किया गया गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेमेतरा में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह मनाया गया। देशभर में 18 अगस्त से 22 अगस्त को गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कृषि महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा गाजर घास की निदाई की गई। इस दौरान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने गाजर घास को नष्ट करने के विभिन्न रासायनिक एवं जैविक विधियों से अवगत कराया। जिसके अंतर्गत जाइगोग्रामा नामक परजीवी किट के उपयोग कर गाजर घास को खत्म करना बहुत ही अच्छी विधि है। गाजर घास एक वर्ष में तीन बार अपना जीवन चक्र पूरा करता है। एवं इसके 1 पौधे से 10000 से 25000 बीच उत्पन्न होते हैं। इसके पूर्ण नियंत्रण हेतु इसे फूल लगने से पहले की अवस्था में निंदाई करना एवं जाइगोग्रामा परजीवी को खेत में रिलिस करके पूर्ण रूप से उन्मूलन किया जा सकता है। इस आयोजन का आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. के.पी. वर्मा, समस्त सहायक प्राध्यापक डॉ. टी.डी. साहू, डॉ. यू.के ध्रुव, श्रीमती कुंती बंजारे, डॉ. भारती बघेल, डॉ. साक्षी, बजाज, डॉ. असित कुमार, डॉ. नूतन सिंह, श्रीमती सुनिता सिंह, डॉ. सरिता शर्मा एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं ने सहयोग एवं श्रमदान किया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…