• August 24, 2024

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बेमेतरा में प्रदर्शन, वोरा हुए शामिल

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बेमेतरा में प्रदर्शन, वोरा हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस पार्टी का एकदिवसीय धरना, जय स्तंभ चौक तहसील कार्यालय के सामने बेमेतरा में हुआ। जिसमें पूर्व विधायक दुर्ग अरुण वोरा प्रभारी रहे ,कार्यक्रम में बेमेतरा पहुंचे और धरने की वजह भी बताए क्या कहा सुनिए, इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बंसी पटेल के साथ बड़ी संख्या में बेमेतरा जिला के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें थान खमरिया, नवागढ़ ,बेमेतरा से भी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए। विरोध प्रदर्शन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।

अरुण वोरा ने कहा कि हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। बेमेतरा में आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और और भी मजबूत होगी।”

वोरा ने यह भी कहा कि, “प्रदेश की भाजपा सरकार को अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाना बंद करना होगा। कांग्रेस किसी भी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी, हम हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे।

इस प्रदर्शन में बेमेतरा के जिलाध्यक्ष बंसी पटेल, शहर अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, सनत दीवान, सुरेंद्र तिवारी, देवदत्त वर्मा, लुकेश वर्मा, टी. ज्ञानार्दन, विजय बघेल, और भिलाई से शिजू एंथनी सहित ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सेवा दल, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, और सतनामी समाज के प्रमुख नेता भी शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया और कांग्रेस की इस मुहिम को समर्थन दिया।

इस मामले में आज के प्रदेश-स्तरीय
प्रदर्शन से कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…