• April 29, 2023

कठिया में जर्जर स्कूल तोड़ा नहीं गया, आत्मानंद का काम शुरू होने में देरी, भड़के कलेक्टर एल्मा, तत्काल काम शुरू कराने कहा

कठिया में जर्जर स्कूल तोड़ा नहीं गया, आत्मानंद का काम शुरू होने में देरी, भड़के कलेक्टर एल्मा, तत्काल काम शुरू कराने कहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर ने किया कठिया (रांका), नांदघाट एवं मारो में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का औचक निरीक्षण

बेमेतरा-कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा ने आज शनिवार को बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के ग्राम कठिया (रांका) में, तहसील नांदघाट एवं मारो में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का निरीक्षण किया।
ग्राम कठिया में स्वामी आत्मानंद स्कूल का निर्माण गृह निर्माण मंडल द्वारा किया जा रहा है, कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। नांदघाट में स्थल निरीक्षण कर जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किए। जिसे स्कूलों में आवश्यक साधन उपलब्ध हो ताकि किसी प्रकार की कमी न हो। ततपश्चात कलेक्टर ने मारो में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया और संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं बरतने एवं गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण करने के आवश्यक निर्देश दिए। मारो में जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर अभियन्ता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को कार्य में गुणवत्ता लाने व शीघ्र ही कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किए कि सेजेस प्राचार्यां की बैठक बुलाकर अधोसंरचना एवं शिक्षकों की आवश्यकता की जानकारी लेंगे ताकि नए सत्र से अध्ययन कार्य सुचारु रुप से संचालित किया जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…