• August 29, 2024

शिवसेना के दाऊराम चौहान के प्रयासों से धारा के दिव्यांग सुंदरलाल को मिली ट्राईसिकल

शिवसेना के दाऊराम चौहान के प्रयासों से धारा के दिव्यांग सुंदरलाल को मिली ट्राईसिकल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी यानी शिवसेना के प्रदेश सचिव दाऊराम चौहान के प्रयास से दिव्यांग ग्राम धारा बेमेतरा निवासी सुंदरलाल धारा बेमेतरा निवासी को ट्राई साइकिल मिल सकी। चौहान ने समाज कल्याण विभाग से निवेदन कर अधिकारी बरखा जी ने सुंदरलाल को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया। विभाग के अधिकारी व जिला प्रशासन को शिवसेना पार्टी के दाऊराम चौहान ने आभार व्यक्त किया और उन्हें इस कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिला बेमेतरा में जितने भी दिव्यांग हैं, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें चलने फिरने में तकलीफ ना हो इसके लिए तत्काल चलित ट्राई साइकिल दिलाने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के लोग इस तरह के सहयोगात्मक कार्यों के लिए हमेशा समर्पित भाव से खड़े रहेंगे, उन्होंने आगे यह कहा की, सुंदरलाल ग्राम धारा , बेमेतरा जो कि विगत वर्षों से नगर के सिग्नल चौक में काफी लंबे समय से अपना जीवन यापन करने के लिए तकलीफों को लगातार सहते हुए, मांग करता रहा लेकिन किसी ने भी उसे पर ध्यान नहीं दिया ,अब वह चलित ट्राईसाईकिल के माध्यम से अपनी जिंदगी को चलाने में समर्थ हो सकेगा क्योंकि वह गूंगा और बहरा भी है जिसे देखते हुए, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी बरखा मैडम द्वारा शिवसेना प्रदेश सचिव की जागरूकता से उसे चलित ट्राई साइकिल मिल गई ,जिससे दिव्यांग सुंदरलाल की जिंदगी अब सुंदर होने लगेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…