• August 30, 2024

कृषि महावि‌द्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में विशेषज्ञों की टीम ने ब्रीडर सीड प्रोग्राम का किया निरीक्षण

कृषि महावि‌द्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में विशेषज्ञों की टीम ने ब्रीडर सीड प्रोग्राम का किया निरीक्षण

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

कृषि महावि‌द्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में विशेषज्ञों की एक टीम ने दौरा किया। इस टीम में डायरेक्ट फॉर्म डॉ. आरके लाकपाले, एनएसपी इंचार्ज डॉ आरके वर्मा और कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा के सीनियर साइंटिस्ट एवं हेड़ डॉ अंगद सिंह राजपूत शामिल थे। विशेषज्ञों ने केंद्र में चल रहे ब्रीडर सीड प्रोग्राम का निरीक्षण किया। साथ ही फार्म में उगाई गई अरहर और धान की फसलों का भी अवलोकन किया। दौरे के दौरान डायरेक्टर फार्म डॉ आर के लाकपाले ने फॉर्म के अन्य कार्यों का भी जायजा लिया और उनकी प्रगति के बारे में चर्चा की। विशेषज्ञों ने फॉर्म पर हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और उन्हें और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। डॉ आर के वर्मा ने कहा कि ब्रीडर सीड प्रोग्राम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। डॉ अंगद सिंह राजपूत ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयार्सी से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी मिल रही है, जिससे उनकी उपज में वृ‌द्धि हो रही है। इस दौरे का उ‌द्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना था। विशेषज्ञों के इस दौरे में महावि‌द्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर सहायक प्राध्यापक फार्म इंचार्ज डॉ. साक्षी बजाज, और हॉर्टिकल्चर फार्म इंचार्ज कती बजारे के उपस्थित थी जिन्होंने वर्तमान स्थिति से विशेषज को अवगत कराया। महावि‌द्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने सभी विशेषज्ञों का दौरे के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दौरे से महावि‌द्यालय के अनुसंधान कार्यों को एक नई दिशा मिलती है, जिससे किसानों को भी लाभ होगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…