• June 23, 2023

मरीजों के साथ संवेदनशील रहें डॉक्टर, इलाज में कोई कोताही न बरतें

मरीजों के साथ संवेदनशील रहें डॉक्टर, इलाज में कोई कोताही न बरतें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

बेमेतरा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएच के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली और समय पर उपस्थित रहने एवं कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए एवं मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर एवं दवाइयां आदि की समुचित उपलब्धता होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के शौचालयों की नियमित सफाई करने को कहा। कलेक्टर ने ओपीडी में डॉक्टर स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ-साथ अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरुष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र, एचडीयू वार्ड, आई वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, सर्जरी वार्ड, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के स्टाफ से बातचीत की और निर्देश दिए की मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना होने पाए, उनके भोजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए और समय पर उनको दवाइयां दी जाए। जिलाधीश ने कहा कि उपचार के लिए आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या हो तो उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…