• August 22, 2023

पटवारियों के लिए गुड न्यूज, हड़ताल के समय का रुका वेतन मिलेगा

पटवारियों के लिए गुड न्यूज, हड़ताल के समय का रुका वेतन मिलेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ का पांचवा प्रांतीय स्थापना दिवस सोमवार को बेमेतरा में मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि भागवत कश्यप थे । अध्यक्षता बोधीराम निषाद द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिला से आए हुए जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम टाउन हाल, दुर्ग रोड में आयोजित किया गया। जिसमें पटवारी संघ के सभी सदस्यों ने अपने हितों की जानकारी दी।
अवगत कराया गया कि राजस्व पटवारी संघ के हड़ताली समय का रुका वेतन जारी होने का आदेश निकल चुका है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पटवारियों के हड़ताल अवधि उनके अर्जित अवकाश में समायोजित करते हुए समस्त कलेक्टर को वेतन देने का आदेश हुआ है। आदेश के अनुसार प्रदेश के राजस्व पटवारी संघ के सदस्यों द्वारा 15 मई से 15 जून 2023 तक कुल 31 दिवस तक कि हड़ताल अवधि को संबंधित हल्का पटवारी के अर्जित अवकाश के रूप में समायोजन करने कि अनुमति दी गई है। जिलाध्यक्ष बोधी राम निषाद ने बताया कि पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा राजस्व सचिव, आयुक्त भू अभिलेख से सौजन्य भेटवार्ता सहित पत्र व्यवहार किया गया था।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेट कर विभिन्न मांगो सहित हड़ताल अवधि के वेतन संबंधी चर्चा किया गया था। प्रांतीय निर्देशों के पालनार्थ समस्त जिलाध्यक्ष द्वारा भी अपने जिला कलेक्टर को पत्र व्यवहर कर विभिन्न समस्याओ सहित हड़ताल अवधि के वेतन प्रदाय करने हेतू ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था जिसमे बेमेतरा जिला सहित समस्त जिला में जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मंडल मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल एवं जिला प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप, नीरज प्रताप सिंह, सतीश चंद्राकर, कमलेश तिवारी, राजेश बंजारी, बोधी राम निषाद, रवि आमदे, मुरारी वर्मा, ज्योतिष सर्वे, विरेन्द्र बैस, शिवकुमार साहू, अभिषेक माली, देव कश्यप, निर्मल साहू, पालेश्वर ठाकुर, प्रमोद श्रीवास्तव, श्रीकांत चौबे, भूपेंद्र कांडे, विजय सोनिब, भारत यादव, आशीष मांडले, शैलेन्द्र जायसवाल, कुमार गौरव साहू, दिलीप रात्रे, लक्ष्मी कांत वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी 9425564553,6265741003


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…