• September 3, 2024

भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस मोर्चे पर, बेमेतरा के प्रांजल ने कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जवाब देना होगा

भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस मोर्चे पर, बेमेतरा के प्रांजल ने कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जवाब देना होगा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

 

बलोदाबाजार मामले में भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर बेमेतरा युवा कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मशाल रैली निकालकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। जिला मुख्यालय में आयोजित मशाल रैली में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस मामले में जवाब देना चाहिए।  रैली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते सिग्नल चोक पहुंचे। जहां सभी ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला ।
युवा कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गलत का साथ दे रही है ओर सच को दबाने की कोशिश की जा रही है। बलौदाबाजार मामले में निर्दोष सतनामी समाज के लोगों के साथ बड़ा बुरा बर्ताव और घिनौनी हरकत की है। प्रदेश में न्याय व्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश में एक नई क्रांति लाने वाले और मासूम निर्दोष लोगों की आवाज बनने वाले विधायक देवेंद्र यादव को भी इस भाजपा सरकार में जेल में बंद कर दिया है। प्रदेश में कहीं कोई कानून व्यवस्था नहीं है। अंग्रेजों की तरह शासन चला रहे हैं। भाजपा सरकार कटपुतली की तरह पुलिस को इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शन में ज़िला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वसीम मुनीर,ज़िला अध्यक्ष एनएसयूआई राजू साहू ,विधानसभा अध्यक्ष शुभम् वर्मा, शुभांक परगहनीय, अतुल साहू, आशीष तिवारी,जयंत जांगड़े, वतन मिश्रा,
ऋत्विक तिवारी, सशंक दुबे,आरिफ़ भाटिया, दीपक दिनकर, गौरव छाबड़ा, नमन छाबड़ा, मोहित अनंत, राहुल जोशी , सिद्धू दीवान, श्यामलाल चतुर्वेदी,निलेश वैष्णव, खेलवन ध्रुव,धनेश साहू
आत्मानंद सारथी ,डिसेंट सिन्हा,जासन, लेखू वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से प्रदेश के युवाओं में आक्रोश :प्रांजल तिवारी

मशाल यात्रा की अगुवाई कर्त्ता यूंका नेता प्रांजल तिवारी ने आंदोलन के दौरान कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में तुली हुई है। अब तक पुलिस बलौदा‌बाजार मामले में कोई सबूत नहीं जुटा पाई है। यह साबित नहीं कर पाई है कि वह दोषी है। पुलिस और पूरी भाजपा सरकार आज तक उनके खिलाफ एक सबूत सार्वजनिक नहीं किया है। विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जबरदस्ती जेल में बंद कर रखा है। खुले आम बीच सड़क पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोका जाता है,इस कांग्रेस के कार्यकर्ता शांति पूर्वक आंदोलन करते हैं तो पुलिस से बल प्रयोग कर कुचलने की हरकत करती है।इससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश फैल रहा है। आगामी दिनों में और भी उग्र आंदोलन किए जाने की तैयारी है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…