• September 5, 2024

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया, गायत्री एग्रो और शाकम्भरी राइस मिल से चावल जब्त, लाइसेंस सस्पेंड करने होगी कार्रवाई

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया, गायत्री एग्रो और शाकम्भरी राइस मिल से चावल जब्त, लाइसेंस सस्पेंड करने होगी कार्रवाई

बेमेतरा।

खरीफ सीजन-2023-24 के कस्टम मिलिंग का चावल अब तक जमा नहीं हो पाया है। इसे लेकर बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने अब तक चावल जमा नहीं करने वाले सभी मिलर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने  कस्टम मिलिंग के लिए पंजीकृत ऐसे राइस मिलर्स  जो लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ जांच शुरू की है। खाद्य विभाग की टीम तिलई तहसील भिंभौरी स्थित मेसर्स गायत्री एग्रो प्रोडक्ट्स एवं ग्राम (चंडी) तिलई, तहसील भिंभौरी स्थित मेसर्स मां शाकम्भरी राईस मिल पहुंची। इस आकस्मिक जांच में मिल में अनियमि​तता पाई गई है। जांच में मेसर्स गायत्री एग्रो प्रोडक्ट्स व मां शाकम्मरी राईस मिल द्वारा कस्टम मिलिंग अंतर्गत चावल जमा नहीं किये जाने सहित अनेक अनियमितता पाई गई। इस प्रकार उपरोक्त राईस मिलों द्वारा छ०ग० कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप संबंधितों से कुल धान 30800 क्विंटल एवं चावल 3995 क्विंटल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु जांच प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बता दें कि कस्टम मिलिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बावजूद इसके मार्कफेड और खाद्य विभाग के अधिकारी मिलर्स पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। एक दिन पहले कांग्रेस ने एक हजार करोड़ रुपए का धान खराब होने का मामला उठाया है। इसमें बेमेतरा जिला भी शामिल है। यानी यहां भी अफसरों की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपए का धान खराब हो गया या खराब होने के कगार पर पहुंच चुका है। इससे सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हुई है। कांग्रेस नेताओं ने ऐसे सारे कलेक्टरों को हटाने की मांग की है, जिनके जिले में धान खराब हुआ है।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…