• September 5, 2024

पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय पहुंचे बेमेतरा, भाजपा के सदस्यता अभियान पर दिया जोर

पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय पहुंचे बेमेतरा, भाजपा के सदस्यता अभियान पर दिया जोर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश में जिला संगठन , मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक मंडलों में सदस्यता अभियान, कार्यशाला बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बेमेतरा में कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे , बेमेतरा विधायक दीपेश साहू , साजा विधायक ईश्वर साहू , जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , सहित भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता की वंदना पूजन से किया गया। विधायक दीपेश साहू ने कार्यकर्ताओं को कुछ इस प्रकार संबोधित किया उन्होंने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सजग रहता है। हर परिस्थिति में पार्टी के लिए और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है, हम सब मिलकर इस सदस्यता अभियान को प्रत्येक वर्ग समुदाय ,मोहल्ला के अंतिम व्यक्ति तक इस सदस्यता अभियान को लेकर जाएंगे इसके लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा माननीय नरेंद्र मोदी और जनप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में विकास के काम कर रही है ,उनको लेकर जन-जन तक पहुंचाएंगे भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से जोड़कर सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित करेंगे और इस कार्य में सभी कार्यकर्ताओं को सजगता से सहयोग करना चाहिए, इस कार्यक्रम के आयोजन में संध्या परगनिया, रीना साहू ,नरेंद्र वर्मा, टार्जन साहू ,अंजू बघेल, अजय तिवारी, ललित साहू, विजय सिंह, विकास तंबोली ,परमेश्वर वर्मा, राजू देवांगन ,बलराम पटेल ,पुन्नी पटेल, अशोक शर्मा ,पंचू साहू, निशा चौबे, नीलू राजपूत ,युगल देवांगन, संतोष वर्मा, नथमल कोठारी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…