• September 6, 2024

सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में शिक्षक दिवस का आयोजन 

सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में शिक्षक दिवस का आयोजन 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मालिक राम वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर,सरस्वती वंदना के साथ तथा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर पुष्प हार चढ़ा कर किया गया!इस अवसर पर बच्चों द्वारा समस्त आचार्य एवं दीदीयों का सम्मान, भेंट स्वरूप नारियल एवं पेन देकर किया गया तथा प्राचार्य जी को उपहार स्वरूप माँ सरस्वती की फोटो एवं मूर्ति भेंट की गई, इस अवसर पर प्राचार्य के आदेशानुसार 11वीं एवं ,12वीं के भैया एवं बहनों को पूरे 1 दिन के लिए शिक्षक बनाया गया था तथा उन लोगों को छोटे कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा गया था,जिससे कि उन लोगों को भी एक शिक्षक के कार्यों का अनुभव हो सके, तथा उन्हें भी मार्गदर्शन प्राप्त हो सके | प्राचार्य द्वारा दिये गये इस कार्य को सभी भैया एवं बहनों नेअच्छी तरह निर्वहन किया । जिसके लिए समस्त आचार्य एवं दीदीयों ने उन सभी बच्चों को उपहार देकर उन लोगों का उत्साह वर्धन किया , शिक्षक बनने वाले छात्रों में बहन कल्पना दुबे, प्रज्ञा सिन्हा, एकता कोसले,प्रियांशी टंडन तथा भैया हर्ष दुबे, एवं तरुण साहू को उनके द्वारा करायें गये अध्यापन कार्य के लिए आज का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना गया । यह सूचना प्रचार प्रसार प्रमुख केशोसिंह वर्मा द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दी गई है । इस अवसर पर शिक्षक अरुण दुबे, सेवकराम साहू, मुरलीधर साहू, मालिकराम वर्मा, राजकुमार कोठारी को सम्मानित किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…