• September 9, 2024

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक अंतिम तिथि 18 सितंबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस पर समय शाम 05.00 बजे तक जमा क्र सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकास भवन प्रथम तल, सेक्टर-19 नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु जिलावार विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। योजनांतर्गत उपरोक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन का प्रारूप एवं विस्तृत विवरण राज्य की वेबसाईट www.cgstate.gov.in एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाईट www.prd.cg.gov.in पर अपलोड किया गया है। साथ ही उक्त विज्ञापन की विस्तृत जानकारी को जिले की वेबसाईट www.bemetara.gov.in पर देखा जा सकता है। संचालनालय, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला पंचायत स्तर के कुल 62 तथा विकासखण्ड स्तर के कुल 130, इस प्रकार कुल 192 संविदा रिक्त पदों की पूर्ति संविदा आधार पर किये जाने के लिए आवेदन संबंधित जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नाम से दिनांक 18 सितंबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस पर समय शाम 05.00 बजे तक आमंत्रित किये जाते हैं। (आवेदक एक से अधिक जिलों में एक ही पद में आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे। यदि आवेदक द्वारा एक से अधिक जिले में आवेदन प्रस्तुत किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में आवेदक के समस्त आवेदन स्वयमेव निरस्त माना जावेगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…