• September 11, 2024

शिवनाथ का जल स्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में भरा पानी, स्कूल में दी गई छुट्टी

शिवनाथ का जल स्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में भरा पानी, स्कूल में दी गई छुट्टी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ऐसे हैं हालात

 

शिवनाथ नदी से छोड़ा गया पानी खेत खलियानों में भरा, फसलों को होगा भारी नुकसान डुबान क्षेत्र में आसपास के लोगों को कलेक्टर महोदय ने दी हिदायत, सावधानी से रहे और जल जमाव के जगह किसी भी प्रकार से लापरवाही ना बरते , शिवनाथ नदी से छोड़ा गया पानी चारों ओर तेजी से फैल रहा है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ नदी पुल और आसपास के क्षेत्र में बढ़ती जा रही है, जिसे देखने के लिए लोगो की सुरक्षा के लिए नदी के आस पास और पुल में कोई भी सावधानी का शासन प्रशासन ने व्यवस्था नहीं कराई है। जिससे नदी के पास छोटे बच्चे और बुजुर्गों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है, डुबान क्षेत्र के आसपास और नदी में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी बहुत आवश्यक है, ताकि तत्काल किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए सुविधा मुहैया कराई जा सके, और होने वाली घटनाओं से लोगों की रक्षा हो सके।
जिले में अब तक 569.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 11 सितंबर 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 569.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील साजा में 715 मि.मी. तथा न्यूनतम 402.7 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 562.9 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 485.2 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 606 मि.मी., देवकर तहसील में 703 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 474 मि.मी., वर्षा भिंभौरी़ तहसील में 488.8 मि.मी. एवं दाढ़ी तहसील में 689.7. मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…