• September 12, 2024

मॉर्निंग वॉक पर निकले बेमेतरा कलेक्टर राशन दुकान जांचने पहुंच गए, देखिए फिर क्या हुआ

मॉर्निंग वॉक पर निकले बेमेतरा कलेक्टर राशन दुकान जांचने पहुंच गए, देखिए फिर क्या हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

पीडीएस घोटाला और सरकारी खाद्यान्न की अफरा तफरी कोई नई बात नहीं है। पूरे प्रदेश में इसे लेकर खेल चल रहा है। लगातार मिल रही शिकायत के बीच बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा मार्निंग वॉक के दौरान ही बीजाभाट की एक राशन दुकान में जांच के लिए पहुंच गए। कलेक्टर ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बेमेतरा विकासखंड के ग्राम बिजाभाट स्थित पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में स्टॉक का अवलोकन किया तथा पंजियों की जांच कर व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए एवं स्वयं अपने हाथों से चावल के दानों की गुणवत्ता परखी । उन्होंने कहा कि लोगों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और श्रेणी के तहत राशन वितरण की जानकारी ली तथा उपस्थित लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पर फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की सुविधा का ध्यान रखें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पीडीएस के बेहतर संचालन में आमजनों के सुझाव आमंत्रित हैं। उनके द्वारा राशन प्राप्त करने से जुड़ी किसी समस्या अथवा शिकायत से अवगत होने के लिए दुकान में सुझाव या शिकायत पेटी की व्यवस्था करें। जिससे हितग्राहियों की बात प्रशासन तक पहुंच सके और उनका उचित निराकरण समय पर किया जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…