• August 24, 2023

ज़िला अधिकारी -कर्मचारी वर्चुअली जुड़ चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बने

ज़िला अधिकारी -कर्मचारी वर्चुअली जुड़ चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बने

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को ज़िला कार्यालय के अधिकारियो-.कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष से वर्चुअली देखा। सफल लैंडिंग के बाद सभी ने तालियाँ बजाकर कर ख़ुशी का इज़हार किया और इसरो के वैज्ञानिकों जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने अधिकृत व्हाट्सअप ग्रुप में संदेश के ज़रिये अधिकारियों.माँ-कर्मचारियों से आग्रह किया था कि कि आज शाम 6 बजे(;23.08.2023) जब भारत अंतरिक्ष इतिहास में अपना सबसे बड़ा हस्ताक्षर कर रहा होगाए., तब हम सभी उस पल के साक्षी बने और खुद के भारतीय होने पर गर्व करें। बच्चों को भी दिखाएँ। इसी लिए आज ज़िला अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल जुड़े और साक्षी बने ।
चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। चंद्रयान.3 की साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के साथ भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है, जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…