• September 18, 2024

सरकार का गुड़-गोबर… दिखावे का स्वच्छता ही सेवा-2024 योजना, भेरनी-हड़गांव पुल पर हर तरफ गोबर ही गोबर

सरकार का गुड़-गोबर… दिखावे का स्वच्छता ही सेवा-2024 योजना, भेरनी-हड़गांव पुल पर हर तरफ गोबर ही गोबर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस । न्यूज

शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, सरपंच से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जा रहा है। उनके श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। बेमेतरा जिले में इस अभियान का बुरा हाल है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरफ से गंदगी पसरी हुई है। अधिकारियों द्वारा अभियान को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सरकारी की इस महत्ती योजना का पलीता किया जा रहा है। ऐसा ही नजारा भेरनी-हड़गांव पुल में देखने को मिला। पुल के ऊपर गोबर ही गोबर नजर आया। स्थिति बयां करती है कि स्वच्छता की जरूर यहां सबसे ज्यादा है, जहां पुल,चौक चौराहे में इतनी ज्यादा गंदगी है। इस पुल पर भी लगातार मवेशियों का आना-जाना बना रहता है। रात में मवेशियों का जमावड़ा भी यहीं पर रहता है। आने जाने वाले वाहनों को मार्ग से गुजरते समय बड़ी सावधानी बरतनी होती है। उन्हें इस गोबर से होकर ही गुजरना पड़ता है। इस गोबर की वजह से यहां पर फिसल कर आए दिन वाहन हादसे का शिकार होते रहे हैं। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्वच्छता पखवाड़ा में इन पुलों पर भी साफ सफाई की जानी चाहिए। और यहां पर बैठने वाले मवेशियों की भी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे साफ सफाई भी रहे और वाहन चालकों को भी पुल से निकलने के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…