• September 18, 2024

सरकार का गुड़-गोबर… दिखावे का स्वच्छता ही सेवा-2024 योजना, भेरनी-हड़गांव पुल पर हर तरफ गोबर ही गोबर

सरकार का गुड़-गोबर… दिखावे का स्वच्छता ही सेवा-2024 योजना, भेरनी-हड़गांव पुल पर हर तरफ गोबर ही गोबर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस । न्यूज

शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, सरपंच से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जा रहा है। उनके श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। बेमेतरा जिले में इस अभियान का बुरा हाल है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरफ से गंदगी पसरी हुई है। अधिकारियों द्वारा अभियान को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सरकारी की इस महत्ती योजना का पलीता किया जा रहा है। ऐसा ही नजारा भेरनी-हड़गांव पुल में देखने को मिला। पुल के ऊपर गोबर ही गोबर नजर आया। स्थिति बयां करती है कि स्वच्छता की जरूर यहां सबसे ज्यादा है, जहां पुल,चौक चौराहे में इतनी ज्यादा गंदगी है। इस पुल पर भी लगातार मवेशियों का आना-जाना बना रहता है। रात में मवेशियों का जमावड़ा भी यहीं पर रहता है। आने जाने वाले वाहनों को मार्ग से गुजरते समय बड़ी सावधानी बरतनी होती है। उन्हें इस गोबर से होकर ही गुजरना पड़ता है। इस गोबर की वजह से यहां पर फिसल कर आए दिन वाहन हादसे का शिकार होते रहे हैं। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्वच्छता पखवाड़ा में इन पुलों पर भी साफ सफाई की जानी चाहिए। और यहां पर बैठने वाले मवेशियों की भी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे साफ सफाई भी रहे और वाहन चालकों को भी पुल से निकलने के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।


Related News

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में धान खरीदी महापर्व का आज से विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर…
संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का किया ऐलान

संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने…