• September 20, 2024

एथेनॉल प्लांट का विरोध : सरदा, रांका और आसपास के गांव के किसानों ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन

एथेनॉल प्लांट का विरोध :  सरदा, रांका और आसपास के गांव के किसानों ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

 

एथेनॉल प्लांट का विरोध, सरदा, रांका और आसपास के गांव के किसानों ने एथेनॉल प्लांट के विरोध में बाइक रैली निकाल कर नगर का भ्रमण किया। और 23 को होने वाले ट्रैक्टर रैली के लिए आसपास के किसानों को जागरूक करने और एकत्रीकरण करने के लिए यह बाइक रैली हुई, सरदा,रांका और पथर्रा लगे हुए निर्माणाधीन अधीन स्पंज आयरन फैक्टरी और एथेनॉल प्लांट का वेस्टेज शिवनाथ नदी में जाता है, निर्माण के लिए जल की आपूर्ति भी शिवनाथ नदी से ही की जाती है और वेस्टेज भी शिवनाथ नदी में ही डाला जाता है, जिसकी वजह से आसपास के रहने वाले गांव वालों के लिए उस जल के सेवन से जल जीवन को बहुत ही भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके विरोध में किसानों ने 23 सितंबर को ट्रैक्टर रैली निकालकर विधायक कार्यालय का घेराव करने की बात कही है, किसानों का यह भी कहना है कि यह ट्रैक्टर रैली शासन और प्रशासन तक अपनी मांग को रखने का माध्यम है जिससे प्रदूषण फैलाने वाले इन प्लांट में तालाबंदी किया जाए और पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके, किसानों ने कहां की यदि ट्रैक्टर रैली को शासन, प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया जाएगा, तो किसान उसी स्थान पर ट्रैक्टर को रोक कर धरने , प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

 

 

बेमेतरा: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…