• September 24, 2024

सीएचसी खंडसरा में बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, दवा भी बांटी गई

सीएचसी खंडसरा में बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, दवा भी बांटी गई

ट्राईसिटी एक्सप्रेस न्यूज।

बेमेतरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में वयोवृद्ध दिवस मनाया गया। इस दौरान 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के बुजुर्गो का गैर संचारी रोग की जांच, फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ टिकेश्वर ध्रुव, डॉक्टर शैलेश साहू, फिजियोथैरेपिस्ट कविता साहू,  काउंसलर निर्मला साहू, बीपीएमसी पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच, ईसीसी, सोनोग्राफी, एक्सरे की सुविधा मुफ्त थी। बुजुर्ग मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। सभी आने वाले मरीजों की बीपी और शुगर जांच के अलावा अन्य जरूरी जांचें की गई।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…