• September 26, 2024

भिंभोरी के नए तहसील भवन को देखने पहुंचे कलेक्टर, कहा-काम में कोताही बर्दाश्त नहीं

भिंभोरी के नए तहसील भवन को देखने पहुंचे कलेक्टर, कहा-काम में कोताही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया भिंभोरी में नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भिंभोरी में नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम बेरला पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई और तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने भवन निर्माण की प्रगति के बारे में पूछताछ की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भवन की गुणवत्ता और कार्य की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय के कार्यप्रणाली और सुविधाओं की भी जानकारी ली। यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भवन आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नया तहसील कार्यालय क्षेत्र के निवासियों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए ताकि परियोजना समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हो सके।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा प्राथमिक शाला स्कूल भिंभोरी का निरीक्षण किया। शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की और उनकी शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। श्री शर्मा ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया और शिक्षकों से भी उनकी पढ़ाई के तरीकों के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम बेरला सुश्री पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई और तहसीलदार भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उत्साह और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। स्कूल की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल से कलेक्टर संतुष्ट नजर आए और स्कूल के शिक्षकों को सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, कलेक्टर ने स्कूल के विकास और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा के गुणवत्ता स्तर को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों से नियमित प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधन और स्टाफ ने कलेक्टर के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,

 


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…