• October 10, 2024

परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी वाहन मालिक अधिक किराया वसूलता है तो परिवहन विभाग में कर सकते हैं इसकी शिकायत

परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी वाहन मालिक अधिक किराया वसूलता है तो परिवहन विभाग में कर सकते हैं इसकी शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छ.ग. राजपत्र द्वारा प्रकाशित प्रक्रम वाहनों पर निर्धारित किराया दर एवं किराया से छूट प्राप्त योग्य व्यक्तियों की जानकारी के संबंध में पलैक्स बनाकर जिले के मुख्य नगरों के बस स्टैण्ड बेमेतरा, साजा, नवागढ़, बेरला, थानखम्हरिया, देवकर, नांदघाट, संबलपुर में दृष्टिगत स्थल पर लगाया गया है। साथ ही समस्त प्रक्रम वाहनों में किराया सूची से संबंधित रेडी रेकनर चस्पा किया गया है। साथ ही परिवहन विभाग की वेबसाईट https://cgtransport.gov.in में बस फेयर कैल्कुलेटर ऑप्शन में जाकर दिये गये लिंक https://cgtransport.gov.in/BusFairCalculator.aspx के माध्यम से दूरी के हिसाब से किराया का गणना की जा सकती है। प्रक्रम वाहनों से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से निवेदन है कि यात्रा करते समय वाहन के परिचालक द्वारा लिये जाने वाले किराये का मिलान उक्त सूची से करने के पश्चात ही किराया का भुगतान करे। यदि कोई वाहन मालिक अधिक किराया वसूलता है तो इसकी शिकायत टिकट के साथ लिखित आवेदन कर जिला परिवहन कार्यालय में किया जा सकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…