• October 13, 2024

शारीरिक और भावात्मक समर्थन के लिए हेल्थ विभाग के स्टाफ को दी ट्रेनिंग

शारीरिक और भावात्मक समर्थन के लिए हेल्थ विभाग के स्टाफ को दी ट्रेनिंग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जागरूकता अभियान के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। विश्व हॉस्पिस एवं प्रशामक देखभाल दिवस पर जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बेमेतरा में हुआ । शासन के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ यशवंत कुमार ध्रुव के निर्देश और  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड़ के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बेमेतरा में किया गया, जो कि डॉ भेखराम साहू, नोडल अधिकारी, एनसीडी एवं डॉ स्वात्ति यदु अस्पताल सलाहकार के नेतृत्व में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रशामक देखभाल कार्यक्रम (पल्लवी केयर) अंतर्गत इस वर्ष राज्य में 12 अक्टुबर 2024 को ये विशेष दिन जिला चिकित्सालय में मनाया गया है। इस अवसर पर प्रशामक देखभाल का महत्व, समग्र देखभाल और प्रशामक देखभाल की आवश्यकता से अवगत कराया गया जो चिन्हांकित रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है। देखभालकर्ता की भूमिका देखभालकर्ता प्रशामक मरीजों को शारीरिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस संबंध में उनकी भूमिका को पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। जनसमुदाय की भागीदारी जनसमुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया तथा परिवारों और देखभालकर्ताओं के साथ जुड़कर राष्ट्रीय प्रशामक देखभाल कार्यक्रम (एनपीपीसी) के तहत उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । उक्त स्वास्थ्य शिविर में कुल 39 हितग्राहियों ने शामिल होकर लाभ प्राप्त किया। इस शिविर में जिला चिकित्सालय से डॉ राजेंद्र जायसवाल,नर्सिंग ऑफिसर गुरु प्रसाद देवांगन,स्टाफ नर्स अंजु यादव,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषि जांगडे के साथ एनसीडी कार्यक्रम के स्टाफ ने सेवाए प्रदान कर जागरूकता अभियान के साथ स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…