• October 13, 2024

रक्षित केन्द्र बेमेतरा में विधि विधान से हुई शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्र पूजा 

रक्षित केन्द्र बेमेतरा में विधि विधान से हुई शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्र पूजा 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रक्षित केन्द्र बेमेतरा में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्र पूजा विधि विधान से हुई। एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने पुलिस परिवार एवं बेमेतरा की जनमानस की शांति एवं सुख समृद्धि की कामना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति की अपनी आस्था व्यक्त की। एसपी बेमेतरा ने सभी को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्र की पूजा,हवन विधि विधान से की गई। उन्होने पुलिस परिवार एवं बेमेतरा की जनमानस की शांति एवं सुख समृद्धि की कामना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं रक्षित केन्द्र के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…