• October 15, 2024

देवार पारा साजा में दो भाइयों की सांप के काटने से मौत, शासन ने दी 20 हजार की सहायता

देवार पारा साजा में दो भाइयों की सांप के काटने से मौत, शासन ने दी 20 हजार की सहायता

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा वार्ड 14 के देवार पारा में बीती रात झोपड़ी में सोए दो सगे भाई को जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के शिकार रविशंकर नेताम 16 साल व शिवशंकर नेताम 12 साल को उसके पिता राजेश नेताम व बस्ती के लोगों ने साजा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया था कि एक बालक की मौत रास्ते में ही हो गई, वहीं दूसरे बालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसडीएम साजा और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साजा के अंवति चौक के पास वार्ड 14 के देवार पारा में रविवार की रात करीब 12 बजे राजेश नेताम के घर झोपड़ी के आंगन में सोये रविशंकर नेताम 16 साल व शिवशंकर नेताम को जहरीले सर्प ने डस लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए साजा के सामुदायिक अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों एन्टी स्नैक का इंजेक्शन व अन्य आवश्यक उपचार किया गया पर दोनों भाई की स्थिति को देखते हुए बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व शिवशंकर की मौत रास्ते में हो गई वहीं रविशंकर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में दोनों के शव का पीएम करने के बाद परिवार वालों को सौंपा गया है। परिजन दोनों को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, उसी वाहन से वापस लौटे। प्रकरण साजा क्षेत्र के होने की वजह से सिटी कोतवाली में शून्य में प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें कि आधुनिक युग में जब महानगरों में बिजली की चकाचौंध हैं, वहीं इस क्षेत्र में बिजली नहीं है। परिवार अंधेर में निवास करता है। दोनों बालक के परिजनों ने बताया कि उसके वार्ड में विद्युत पोल में सडक़ बत्ती है। देवार पारा के ज्यादातर घरों में बिजली नहीं लगी है। मृतक के घर में भी बिजली कनेक्शन ही नहीं है। घर में रौशनी चिमनी से होती है। आम तौर पर देवार बस्ती के लोग कबाड़ी व कचरा बिनने का काम कर गुजर बसर करते हैं। कम आय होने की वजह से झोपड़ी में रहकर गुजारा कर रहे हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…