• October 18, 2024

बेरला के ग्राम ढाबा में डायरिया, 100 से ज्यादा बीमार, 5 गंभीर

बेरला के ग्राम ढाबा में डायरिया, 100 से ज्यादा बीमार, 5 गंभीर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गंदे पानी की आपूर्ति से बेरला ब्लॉक के ग्राम ढाबा में डायरिया फैल गया है। खबर है कि 100 से ज्यादा लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायतें सामने आई हैं। इसमें 5 की हालत बेहद गंभीर है। बावजूद इसके प्रशासन ने इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। हालांकि हेल्थ कैम्प में गांव में लगाया गया है, लेकिन स्वास्थ्य शिविर के नाम पर खानापूर्ति​ की जा रही है। वहीं डायरिया फैलने की मुख्य वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक  16 अक्टूबर की रात से डायरिया फैला हुआ है। दो दिन बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई है।  गंभीर रूप से बीमार लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। डायरिया फैलने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि पाने के पानी के कारण बीमारी फैली होगी। पीएचई विभाग ने पानी का सैैंपल लिया है। गांव के सांस्कृतिक मंच में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया।

गांव में अचानक एक-एक कर लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। मामले की जानकारी सरपंच संगीता नायक को दी गई। उन्होंने मितानिन के माध्यम से दवा उपलब्ध कराई। लेकिन प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ने लगी। जिसके बाद उपस्वास्थ्य केंद्र भिंभौरी में भेजा गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इलाज शुरू किया। उपस्वास्थ्य केंद्र के आरएचओ राकेश कुमार बंछोर ने बताया गांव में 16 अक्टूबर को डायरिया के 26 मरीज थे। जिनका इलाज गांव में ही किया जा रहा है। इनमें एक मरीज की स्थिति गंभीर होने पर शासकीय अस्पताल स्वास्थ्य रेफर किया गया है। वहीं 17 अक्टूबर को 12 नए मरीजों को शासकीय अस्पताल बेरला रेफर किया गया है। 4 मरीज को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा रेफर किया गया है। सरपंच संगीता नायक ने बताया कि नल जल योजना में सप्लाई की जा रही पानी व खानपान की वजह से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे कर रहा, इलाज जारी बेरला बीएमओ डॉ. जितेंद्र कुंजाम ने बताया कि दो दिन में ही 71 ग्रामीण डायरिया से पीड़ित हैं। जिसमें भीमेश्वरी पति ओमप्रकाश साहू (35 वर्ष) की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे गुरुवार को रायपुर एम्स अस्पताल रेफर किया गया है। इसके बाद 17 अक्टूबर को 42 नए मरीज मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में 12 व बाकी का गांव में ही इलाज किया जा रहा है। डायरिया फैलने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पानी की सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे कर रहा है। अब तक 100 से ज्यादा केस मिल चुके हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…