• October 18, 2024

नांदघाट-मुंगेली मार्ग पर सड़क हादसा, 25 यात्री घायल, 4 की स्थिति गंभीर

नांदघाट-मुंगेली मार्ग पर सड़क हादसा, 25 यात्री घायल, 4 की स्थिति गंभीर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

नांदघाट से मुंगेली के बीच सेमरिया और अडार के गांव के पास एक बस सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। वहीं सामने बैठे 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को मुंगेली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे नांदघाट से मुंगेली जा रही बस एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठे 25 लोग घायल है,जिसमें से चार की हालत नाजुक है। इन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंगेली रेफर किया गया है। यह हादसा नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया व अडार गांव के बीच हुआ है। पुलिस ने बताया कि खाली गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक मुंगेली की ओर जा रहा था। ट्रक के आगे एक स्कूटी सवार महिला अचानक गिर गई। इसे बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। ट्रक के पीछे नांदघाट से मुंगेली की ओर जा रहीं बस क्रमांक सीजी 04 ईए 0206 टकरा गई। बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल अस्पताल में भर्ती: आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस की जानकारी दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। हादसे में 25 लोग घायल हुए है। इनमें से चार गंभीर थे। घटना स्थल से नांदघाट पीएचसी मात्र से 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में सभी घायल को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती किया गया। मौके से दोनों वाहन के चालक फरार हो गए है।

 

बताया जाता है कि खाली था सिलेंडर, नहीं तो और खतरा होता यहां पर बड़ा हादसा टल गया है। क्योंकि, जिस ट्रक के साथ बस की टक्कर हुई है, उसमें खाली गैस सिलेंडर भरा है। अगर भरा सिलेंडर होता तो ब्लास्ट होने का खतरा रहता है। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पर आ गया था। बस में बैठे ज्यादातर यात्री स्थानीय क्षेत्र के है। यह बस प्रतिदिन नांदघाट से मुंगेली की ओर चलती है। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस मामले में पुलिस द्वारा वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…