• September 7, 2023

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा  – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पदुम सिंह एल्मा ने आज एक पत्र जारी कर 7 सितंबर दिन गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किए हैं इस अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा मद्य भण्डारण भाण्डागार बंद रहेगा। इस दौरान जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, भांग एवं भांगगोटा की फुटकर दुकानों को बंद रखा जाएगा। मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब आदि एवं मदिरा बेचने, परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान/व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी जाये। गैर मालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंटों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाये जाने वाले होटलों को भी उपरोक्तानुसार घोषित शुष्क दिवस में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी जाएगी। उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण पर एवं गैर लाइसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगायी जाये और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों एवं वाहनों की जांच किया जावें एवं दोषियों के विरूद्ध अपराध कायम किए जाने के निर्देश दिए है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…