• October 23, 2024

मरघट की जमीन को भी नहीं छोड़ रहे कब्जाधारी, अमोरा में 3 एकड़ जमीन कब्जाई

मरघट की जमीन को भी नहीं छोड़ रहे कब्जाधारी, अमोरा में 3 एकड़ जमीन कब्जाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

 

अमोरा में मरघट की 3 एकड़ जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। शिकायत में कहा गया कि लोगों ने मरघट को भी नहीं छोड़ा, वहां भी किया जा चुका है अतिक्रमण। मवेशियों को दफनाने की जगह में भी हो चुका है कब्जा  इसी बात को लेकर ग्रामीण है क्रोधित और उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज की। कलेक्टर से शिकायत में कहा कि इसी तरह धीरे-धीरे गांव की जगह होती जा रही है सीमित लोगों के जलाने और दफनाने की जगह में भी अतिक्रमण से गांव वाले हैं परेशान उनकी समस्या का शीघ्र ही निराकरण न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी शिकायत देने की बात कही है। अमोरा गांव थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा की है, जिसमें 8 वर्ष से मरघट में कब्जा किया गया है, इस घटना से सतनामी समाज नवागढ़ और अमोरा गांव के ग्राम वासी बहुत ही परेशान है, उनका कहना यह भी था कि ऐसी घटनाएं बेमेतरा जिला में कई स्थानों पर देखी जा सकती है, जहां पर भूमि अतिक्रमण के मामले तेजी से अपना पैर पसार रहे हैं। संभवत यह जांच का विषय हो सकता है परंतु इसमें कहां तक सच्चाई है, यह तो शिकायत होने पर ही पता चलेगा, शासकीय भूमि ,कृषि भूमि ,लगानी भूमि , नजुली भूमि की एक बार पुनः व्यवस्थित तरीके से जांच की आवश्यकता है, यदि वापस जांच कराई जाएगी तो सरकारी जमीन में अवैध कब्जे भी सामने आएंगे ,पशुओं के चरने का चारागाह और उनके चरने की जगह को भी कब्जे से मुक्ति मिलेगी ,जिसके कारण पशुधन जो हमें रास्ते ,चौक चौराहे, सड़कों पर पुलों पर देखने मिलते हैं शायद उनकी समस्या भी बहुत हद तक हल हो सकेगी ,बात छोटी जरूर है पर बात जरूरी इसलिए है की एक छोटी सी गलती विभाग के कई लोगों को परेशानी में डालती है, कारण चाहे जो भी हो सरकारी विभाग के अधिकारियों को और ग्रामीण जनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ बेमेतरा योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…